पात्रता और शर्तें

1. योजना

  1. प्रधानमंत्री जन आवास योजना के तहत विकासकर्ता Swarndhara Housing LLP के राजस्थान राज्य सरकार के साथ हुए अनुबंध के तहत 2 BHK व 1 BHK वर्ग के फ्लैट्स की यह योजना भिवाड़ी में भिवाड़ी अलवर स्टेट हाईवे पर सलारपुर इंडस्ट्रियल एरिया तथा होंडा प्लांट के नज़दीक बनाई जा रही है। इस योजना में 2 BHK व 1 BHK वर्ग के फ्लैट्स के ड्रा द्वारा आवंटन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रह

मूल्य सूची (Price List)

आवास योजना
मकान का प्रकार कुल मूल्य
2 Room Set (1BHK) ₹13,99,000 /-
2 BHK Type - 1 ₹14,99,000 /-
2 BHK Type - 2 ₹15,50,000 /-
Shop at First Floor ₹8,000/- Sq.Ft.
Shop at Ground Floor ₹10,000/- Sq.Ft.

नोट: ग्राउंड फ्लोर के लिए अतिरिक्त ₹50,000/- लागू।
Shops allotment on super area basis.



2. पात्रता

  1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. आवेदक को वयस्क होना चाहिए अर्थात आवेदन पत्र जमा कराने की तिथि को आवेदक की आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
  3. आवेदक का किसी भी बैंक में खाता होना अनिवार्य है, एवं आवेदन पत्र में उसका विवरण अवश्य भरें | यह माना जाता है कि बैंक ने ऐसे खातों के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक के *KYC* मानकों का पालन किया है। सफल आवेदक का पंजीकरण शुल्क वापिस नहीं किया जायेगा |
  4. परिवार से अभिप्राय पति / पत्नी और आश्रित संबंधियों से है।
  5. पात्रता की शर्ते पूरा करने पर पति / पत्नी दोनों अलग-अलग इस शर्त पर फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं कि दोनों के सफल होने पर केवल एक को ही फ्लैट आवंटित किया जाएगा।

आवेदक सही खाता संख्या अंकित करें तथा इस खाते को आवंटन / रिफण्ड प्राप्त होने तक बन्द न करावें | लॉटरी में असफल रहने पर यह सूचना आपके रिफण्ड को शीघ्र लौटाने मे सहायक होगी |


आवेदन कैसे करें

  1. आवेदन www.anandagreens.com पर ऑनलाइन कर सकते हैं|
  2. आवंटन ड्रॉ के माध्यम से किया जायेगा।
  3. ड्रॉ में असफल आवेदकों को उनकी पंजीयन राशि 10 से 15 दिवस के अन्दर उनके द्वारा दिये गये बैंक अकांउट में जमा करा दी जायेगी। इस हेतुनिदेशित किया जाता है कि आवेदक आवेदन पत्र में अपनी संर्पूण जानकारी एवं सही बैंक खाता अंकित करें तथा इस खाते को आवंटन / रिफण्ड प्राप्तहोने तक बन्द न करावें।
  4. ड्रॉ में सफल आवंटन के पश्चात्‌ आवंटन रद्द नहीं किया जावेगा | आवंटन रद्द कराने पर पंजीकरण राशि / जमा राशि जब्त हो जावेगी ।
  5. ड्रॉ में सफल आवंटन के पश्चात आवंटी को ड्रॉ की तिथी पर भवन की 10% राशि का डिमांड ड्राफ्ट जो Swarndhara Housing LLP के नाम पर देय होगी, तुरंत जमा करवानी होगी, अन्यथा उनका आवंटन निरस्त कर फ्लैट किसी अन्य हितग्राही को आवंटित कर दिया जाएगा।
  6. किसी भी सशर्त आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा | अपूर्ण आवेदन पत्रों को आवेदक को बिना कोई कारण बताए सीधे ही अस्वीकार करदिया जाएगा |
  7. ड्रॉ की तिथी से 30 दिनों के अंदर भवन क्रेता अनुबंध पत्र (ATS) रजिस्टर्ड कराना अनिवार्य होगा।
  8. भवन की कीमत के अतिरिक्त 1% GST शुल्क देय होगा I

आवंटन प्रक्रिया

  1. आवंटन ड्रा के माध्यम से स्थानीय निकाय के वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष निकला जायेगा।
  2. पात्र आवेदकों को उपलब्ध प्लॉट्स के आधार पर ड्रा के माध्यम से आवंटन किया जायेगा।

आवंटन परिणाम

  1. सफल आवेदकों की सूची कार्यालयों के मुख्य सुचना पटल पर देखी जा सकती है।
  2. ड्रा का परिणाम www.anandagreens.com पर देखा जा सकेगा।
  3. सफल आंवटियों को आंवटन पत्र पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे तथा ड्रॉ का परिणाम देखने की पूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की होगी |
  4. सफल आवंटियों के आवंटन की सूचना उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नम्बर पर मेसेज द्वारा भी दी जाएगी | अतः अपना मोबाइल नम्बर स्पष्ट रूप से अंकित करें।
  5. अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें

अन्य महत्वपूर्ण शर्तें

  1. आवंटी को लीज डीड पंजीयन का खर्च स्वयं वहन करना होगा तथा उसके पश्चात् ही भवन का भौतिक कब्जा सुपुर्द किया जायेगा।
  2. किसी भी प्रकार का कर या शुल्क अगर केन्द्र या राज्य सरकार को देय है तो इसकी समस्त उत्तदायित्व आवंटी का होगा। किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद की दशा में न्यायिक क्षेत्राधिकार भिवाड़ी होगा।
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि ड्रा की तिथि
ड्रा हेतु आवेदन चालू हैं 12-08-2026